फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना पर हुआ मुआवजे का एलान,सरकार से मिलेंगे इतने पैसे

Wed, 05 Nov 2025 03:21 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "रेल हादसा हुआ है और इसमें 5 लोगों की मौत की जानकारी थी और लगातार वहां पर प्रयास चल रहा है। ये दुखद समाचार है। शासन के तरफ से मृतकों को 5-5 लाख उनके परिवार को देने की घोषणा हुई है और जो घायल हुए हैं उनका अच्छे से इलाज हो इसका निर्देश हुआ है और 50,000-50,000 उन्हें सहायता राशी मिलेगी और पूरी टीम तथा प्रशासन वहां पर पहुंचा है.हम इसके लिए संवेदना व्यक्त करते हैं जो भी होगा वो हम करेंगे।"

बिलासपुर रेल दुर्घटना पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "बिलासपुर में एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना हुई.घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज शुरू हो गया है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.जांच के आदेश दे दिए गए हैं

हालांकि इस पूरे मामले पर कांग्रेस हमलावर हो गई है और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा रही है. आपको बता दे कि बिलासपुर रेल दुर्घटना पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "बिलासपुर में हुआ ट्रेन हादसा बहुत दुखद है। सरकार केवल कोयला ढुलाने में व्यस्त है। इस कारण यहां के नागरिक मारे जा रहे हैं। आज इंसान की जान की कीमत कोयले से भी कम हो गई है।बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा, "बहुत ही दुखद हादसा बिलासपुर में हुआ है। कम से कम 6 लोगों की मृत्यु की सूचना मिली और कई लोग घायल हुए हैं.वहां पर इस प्रकार का हादसा होना ये बहुत ही लापरवाही की बात है। रेलवे विभाग में लगातार देश के अलग-अलग क्षेत्रों से जानकारी आती रहती है कि हादसे होते जा रहे हैं और लोगों की मृत्यु उस हादसे में होती चली जा रही है....हम बिलासपुर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके परिवारों को सांत्वना देते हैं...रेल मंत्री नैतिकता के आधार पर अब इस्तीफा दें.ये ढिलाई का कारण है इस प्रकार का हादसा हो सका। समय है कि गृह मंत्री के इस्तीफे के साथ जो भी अधिकारी और कर्मचारी इसमें निष्पक्ष जांच के बाद जवाबदेह पाए जाते हैं उनको कार्य से बर्खास्त करना चाहिए। साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी देना चाहिए। आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए और घायलों को अच्छा इलाज किया जाए और इनको भी आर्थिक सहायता दी जाए।"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें