Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक बदलाव को लेकर जारी सियासी अटकलों के बीच मीसा भारती ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीसा भारती ने कहा कि, "कुछ समय से इस तरह की चर्चाएं चल रही हैं क्योंकि पहले भी मकर संक्रांति के बाद बदलाव हुए हैं लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।"