फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Phase 1 Voting: वोट डालने के लिए सज-धजकर भैंस पर पहुंचा शख्स, वीडियो वायरल

Thu, 06 Nov 2025 05:26 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। खास बात यह है कि वैशाली जिले के भगवानपुर से लोकतंत्र की एक अनोखी तस्वीर सामने आई। यहां किसान केदार यादव भैंस पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे। यह मंजर देख कुछ समय के लिए स्थीय लोग दंग रह गए।

तस्वीर में साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि युवक ब्लैक टीशर्ट पहने हुए भैंस के ऊपर बैठा हुआ है। काला चश्मा लगाए हुए है। एक हाथ पर वोटर आईडी कार्ड लिया है। वहीं, दूसरे हाथ पर वोटर लिस्ट व डंडा लिए हुए दिख रहा है। भैंस की सवारी बड़े ठाठ से करके मतदान केंद्र जब यह शख्स पहुंचा तो सबकी नजरे केदार पर ही टिकी रह गईं, कुछ पल के लिए। सोशल मीडिया पर केदार की ये फोटों और वीडियो तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

केदार यादव ने बताया कि वोट डालने के लिए उन्हें कोई वाहन नहीं मिला, इसलिए उन्होंने किसान होने के नाते अपनी भैंस को ही सवारी बना लिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'अब सब गाड़ी-घोड़ा बंद है, इसलिए हम अपने सवारी भैंस पर ही चढ़कर वोट डालने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में मतदान जरूर करें, क्योंकि यह हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें