फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: तेजस्वी ने खेला बड़ा दांव, राहुल गांधी के सामने खुद को बताया CM पद का उम्मीदवार

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 31 Aug 2025 01:21 AM IST

बिहार में आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलें अब खत्म होती दिख रही हैं। 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने ही खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। वहीं पिछले कई दिनों से राहुल गांधी इस सवाल से बचते रहे हैं और उन्होंने अब तक तेजस्वी को सीएम फेस नहीं बताया था। वहीं  RJD नेता तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा पर कहा, "यह बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा रही है, इसे लाखों लोगों का समर्थन मिला... बिहार की जनता जागरूक है और बिहारी अपने मत की रक्षा करेंगे। आज अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल हुए। उनके आने से हमें बल मिला। देश का बच्चा-बच्चा कह रहा है कि 'वोट चोर गद्दी छोड़', इसका संदेश पूरे देश में गया है... भाजपा के लोग डरे हुए हैं, इसलिए वे तेजस्वी के विजन को लागू करना चाहते हैं लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है जो हम नोटिफिकेशन आने के बाद बताएंगे कि हम बिहार में क्या-क्या लागू करेंगे... बिहार में हर कोई कह रहा है कि हमें असली CM चाहिए, डुप्लीकेट CM नहीं

यात्रा के 14वें दिन एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भीड़ से पूछा,"आप ही लोग बताओ, आपको डुप्लीकेट CM चाहिए या ओरिजिनल CM चाहिए?"इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार को 'नकलची सरकार' बताया और कहा कि उनके पास कोई रोडमैप या विजन नहीं है, वे सिर्फ महागठबंधन की नकल कर रहे हैं।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग अब 'जुगाड़ आयोग' बन गया है जो बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है। अखिलेश ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में जब तेजस्वी सत्ता में होंगे तो युवाओं का पलायन नहीं होगा, बल्कि भाजपा का पलायन होगा।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें