फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: महागठबंधन ने भी बिना चुनाव लड़े एक सीट गंवाई, रोचक हुआ मुकाबला

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 21 Oct 2025 07:21 PM IST

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बिहार चुनाव में वोटिंग से पहले ही महागठबंधन ने एक सीट गंवा दी।

दरअसल, सुगौली विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के मौजूदा विधायक और विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी शशि भूषण सिंह को भी इसी तरह का झटका लगा है। यह पार्टी क्षेत्रीय दल के रूप में चुनाव आयोग में दर्ज है। विकासशील इंसान पार्टी फिलहाल निबंधित पार्टी नहीं है। इसलिए, ऐसी पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन के समय 10 प्रस्तावक के साथ जाना होता है। शशि भूषण सिंह राजद की सोचकर एक प्रस्तावक के साथ चले गए। नामांकन का आवेदन कर दिया। अब जब जांच हुई, तो प्रस्तावकों की संख्या पूरी नहीं होने के आधार पर नामांकन को रद्द कर दिया गया।

निर्वाचन आयोग का कहना है कि किसी भी अमान्य दल के प्रत्याशी की दस प्रस्तावक चाहिए। इस कारण से शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। वहीं ओमप्रकाश चौधरी ने अपने नामांकन पत्र में कई विकल्पों को भरा ही नहीं था। इस कारण उनका भी नामांकन रद्द हो गया।

अब सुगौली विधानसभा में जन सुराज पार्टी अजय झा और एनडीए समर्थित लोजपा रामविलास के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के बीच में मुकाबला हो गया है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें