फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: '...तो मैं चुनाव भी नहीं लड़ता', खेसारी लाल यादव ने बताया राजनीति में क्यों आए?

Fri, 17 Oct 2025 08:31 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले खेसारी लाल यादव ने छपरा की जनता से बड़ा वादा किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, वो पॉलिटिक्स में क्यों आए है।

भोजपुरी सिंगर-एक्टर और RJD नेता खेसारी लाल यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "अगर मैं मोटिवेटेड नहीं होता तो शायद मैं इलेक्शन भी नहीं लड़ता, क्योंकि मैं चाहता था कि मेरी पत्नी भी वहीं से लड़े। मैं कभी पॉलिटिक्स में नहीं आना चाहता था। मैं हमेशा किसी भी काम के लिए टाइम देता हूं। अब मैं म्यूजिक को थोड़ा अलग नहीं रखूंगा, बल्कि कम करूंगा। मैं यहां और टाइम दूंगा क्योंकि छपरा में प्रॉब्लम बहुत ज़्यादा हैं।"

इसके साथ ही अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि, "इस बारिश के मौसम में DM के ऑफिस में भी पानी घुस गया था, और पूरे छपरा के बिजनेस कम्युनिटी को काफी नुकसान हुआ था। अगर ड्रेनेज सिस्टम ठीक हो गया होता, तो उन्हें इतना नुकसान नहीं होता। मैंने खुद को डेवलप किया है, मैं कोशिश करूंगा कि जैसे मेरे बच्चे अच्छे स्कूलों में पढ़ें, वैसे ही छपरा के आने वाले बच्चे भी अच्छे स्कूलों में पढ़ें।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें