फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव पर ऐसा बोला कि भड़क गईं रोहिणी आचार्य?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 27 Sep 2025 05:35 PM IST

Bihar Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यकर्ता संवाद के दौरान लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें 'ससुरा' कहकर संबोधित किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी और सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला।

नीतीश कुमार के बयान का वीडियो शेयर करते हुए रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा, "दिमागी तौर पर पूरी तरह से विक्षिप्त हो चुके व्यक्ति की जुबान गंदी होनी स्वाभाविक से बात है , पागलों को सड़कों पर गाली - गलौज करते अमूमन देखा ही जाता है .. जिस व्यक्ति के संरक्षण में मुजफ्फरपुर महापाप हुआ, जिसकी  चारित्रिक नीचता के किस्से तमाम हैं , उस बदजुबान तोंद वाले अंकल के मुंह से निश्चित हार की बौखलाहट में घटिया सोच से पैदा हुई निम्नस्तर की भाषा का गुबार निकल रहा है.."

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "पागलपन की हद हासिल कर बेचैन आत्मा बन चुके अंकल .. बोली जा रही हर गंदी बोली का हिसाब करने को तैयार बैठी है बिहार की जनता .." "चाहे लाख दे लो गाली , बिहार में इस बार सिर्फ और सिर्फ भाई तेजस्वी के लिए ही बजेगी ताली"
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें