फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: अमित शाह ने बताया बिहार में कौन होगा NDA का मुख्यमंत्री पद का चेहरा?

Wed, 29 Oct 2025 09:13 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले महागठबंधन पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि बिहार में सीएम की सीट खाली नहीं है।

दरअसल, बिहार के बेगूसराय में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, "लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। लेकिन, मैं उन्हें संदेश देना चाहता हूं कि बिहार में सीएम और देश में पीएम के लिए कोई सीट खाली नहीं है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार हैं और देश में पीएम नरेंद्र मोदी हैं। देश और बिहार में कोई सीट खाली नहीं है।"

बता दें कि, महागठबंधन लगातार एनडीए पर मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने का दबाव बना रहा है। RJD नेता तेजस्वी यादव बार-बार पूछ रहे हैं कि हम लोगों ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा तो घोषित कर दिया लेकिन एनडीए कब ऐसा करेगा? उन्होंने अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने वाली है। लेकिन, बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बयान के जरिए सभी सवालों का जवाब दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि बिहार में सीएम की सीट खाली नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें