फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को बड़ी राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को किया खारिज

Wed, 09 Nov 2022 03:24 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

बेंगलुरु की एक अदालत द्वारा कांग्रेस और उसके आंदोलन भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल पर अस्थायी रूप से रोक लगाने के आदेश पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। रोक लगाने के आदेश के साथ ही कर्नाटक हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि कांग्रेस को कॉपीराइट से संबंधित पोस्ट को हटाना पड़ेगा। साथ ही अदालत ने यह भी कहा है कि कांग्रेस को प्रतिवादी के कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाले पोस्ट के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराने होंगे। बता दें कि, कांग्रेस की कर्नाटक इकाई निचली अदालत के आदेश के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची थी। कांग्रेस द्वारा हलफनामा दायर किए जाने के बाद ही मंगलवार सुबह हाइ कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें