फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के बीच तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका, PCC के 12 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Mon, 19 Dec 2022 05:27 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना कांग्रेस में एक बार फिर कलह तेज हो गई हैं। रविवार को कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह तब खुलकर सामने आ गई जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बयानबाजी से नाराज होकर पीसीसी के 13 सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। सदस्यों की ओर से दिए गए त्यागपत्र में पार्टी नेतृत्व पर स्थानीय नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया गया है। 13 सदस्यों में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक दानसारी अनसूया (सीतक्का) और पूर्व विधायक वेम नरेंद्र रेड्डी शामिल हैं। पीसीसी सदस्यों ने इस्तीफा देने की वजह को लेकर कहा कि अन्य दलों से कांग्रेस में आए लोगों को प्रमुखता मिली है इसलिए हम पीसीसी छोड़ रहे हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें