असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर पहुंचे राहुल गांधी ने मंच से गमछा-गमोछा का एक वाकया बताया तो सीएम हिमंत बिस्व सरमा भड़क गए। उन्होंने वीडियो का वो हिस्सा ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को नसीहत दे डाली। सीएम हिमंत ने अपने ट्वीट में लिखा, "राहुल बाबा, असम का गामोछा सिर्फ शरीर पोछने के लिए नहीं है। यह असम के स्वाभिमान का प्रतीक हैं। गामोछा कई प्रकार के होते है। असम के सबसे बड़े उत्सव बिहु में गामोछा बिहुआन के तौर पर, अतिथि के सम्मान के लिए, भगवान के आसन के लिये और उत्सव एवं अन्य समारोह पर पहनने के लिए प्रयोग किया जाता हैं।" सीएम हिमंत ने अपने ट्वीट मे लिखा, "ये अनाप-शनाब आप को कौन सिखाता है? या आप जान बुझ कर कुछ भी बोल देते है?"