भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव 2022 का हिसाब बराबर कर लिया है। 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने भाजपा को झटका देते हुए तत्कालीन योगी सरकार के तीन मंत्रियों दस विधायकों को शामिल कराया था। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले सपा के सात विधायक झटक कर हिसाब बराबर करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।