असम के बीजेपी नेतृत्व वाली हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। दरसल सीएम हिमंता ने जानकारी देते हुए बताया है कि “राज्य में अब गोमांस नहीं परोसा जाएगा। राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है कि असम के किसी भी रेस्तरां और होटल में गोमांस नहीं परोसा जाएगा। साथ हीं किसी भी सार्वजनिक जगहों पर भी इसे परोसने की इजाजत नहीं है।“