फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baruipur Case: बारुईपुर जाने पर अड़ीं ममता, आधी रात तक चला भारी ड्रामा!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 06 Jul 2026 12:18 PM IST

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के मामले ने पूरे राज्य में आक्रोश और सियासी हलचल बढ़ा दी है। बच्ची का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया, सड़क जाम की और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि एक आरोपी की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना की भी अलग से जांच की जा रही है। 

इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। टीएमसी का आरोप है कि ममता बनर्जी को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोकने के लिए उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे नियमित सुरक्षा व्यवस्था बताया है। मामले को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और राज्य की राजनीति गरमा गई है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें