पार्षद राम मिलन यादव ने शहर के बीचो-बीच बने चौपला चौराहे के पास अवैध डेयरी खोल दी है। तबेले की गाय और भैंसें हर वक्त सड़क किनारे ही रहती हैं। शहर के मेन रास्ते पर सड़क के किनारे बने इस तबेले को हटाने के लिए अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कई बार इन गाय और भैंसों की वजह से सड़क पर जाम भी लग जाता है और राहगीरों को परेशानी होती है। हालांकि, नगर निगम ने ऐसी डेयरियों के लिए जुर्माना लगाने की बात कह रखी है पर, अबतक पार्षद राम मिलन यादव की डेयरी किसी भी कार्रवाई से बची हुई है।