फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इन राज्यों में मौसम बरसाएगा कहर, IMD ने जारी किया Alert!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 20 Jun 2025 11:26 AM IST

बुधवार से शुरू हुई मानसूनी बारिश अब उत्तर भारत के कई राज्यों में दस्तक दे चुकी है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं कुछ क्षेत्रों में जून महीने का सबसे गर्म दिन भी दर्ज हुआ है।

गुरुवार को यूपी के फिरोजाबाद में 120 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, लखनऊ सहित 25 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 जून शुक्रवार को बारिश और ज्यादा व्यापक और तीव्र हो सकती है।

उत्तर भारत में मानसून अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। बुधवार से उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में शुरू हुई बारिश का दायरा अब तराई, मध्य और पश्चिमी इलाकों तक फैल गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

बांदा, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज, सोनभद्र सहित 12 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 55 से अधिक जिलों में वज्रपात और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। फिरोजाबाद में 24 घंटे में 120 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि आगरा, मथुरा, अलीगढ़, लखनऊ, मेरठ जैसे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दूसरी ओर, झारखंड में दो दिनों की भारी बारिश से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

महाराष्ट्र में मुंबई, रायगढ़, ठाणे और रत्नागिरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायगढ़ में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

श्रीनगर में गुरुवार को 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो 20 वर्षों में जून का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली, हिमाचल और पंजाब तक मानसून पहुंच सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें