फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice President Election Results 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने क्या कहा?

Wed, 10 Sep 2025 06:28 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Vice President Election Results 2025: उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में अपनी हार के बाद सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और विपक्षी दलों के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने बड़ा बयान दिया है। जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी ने हार स्वीकारते हुए सांविधानिक मूल्यों की लड़ाई जारी रखने की बात कही।

उपराष्ट्रपति चुनाव परिणाम के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने एक बयान में कहा, "आज भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में सांसदों ने अपना फैसला सुना दिया है। मैं इस नतीजे को पूरे सम्मान और हमारे महान गणराज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अटूट विश्वास के साथ स्वीकार करता हूं। यह यात्रा मेरे लिए बहुत सम्मानजनक रही, जिसने मुझे उन मूल्यों के लिए खड़ा होने का अवसर दिया, जिन्होंने मेरे जीवन का मार्गदर्शन किया है - सांविधानिक नैतिकता, न्याय, और हर व्यक्ति की गरिमा। हालांकि परिणाम मेरे पक्ष में नहीं है, लेकिन जो बड़ा उद्देश्य हम सभी ने मिलकर आगे बढ़ाने की कोशिश की है, वह अब भी पूरी मजबूती के साथ कायम है। यह वैचारिक संघर्ष अब और भी जोश और उत्साह के साथ जारी रहेगा।'

सुदर्शन रेड्डी ने अपने बयान में आगे कहा कि, 'मैं विपक्षी दलों के नेताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया। हमारा लोकतंत्र केवल जीत से नहीं, बल्कि संवाद, असहमति और भागीदारी की भावना से और भी मजबूत होता है। मैं एक नागरिक के रूप में समानता, बंधुत्व और स्वतंत्रता के उन आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा, जो हम सभी को एक साथ जोड़े रखते हैं। हमारी सांविधानिक परंपराएं हमारे राष्ट्रीय जीवन का मार्गदर्शन करती रहें, यही मेरी कामना है। मैं नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन को उनके कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें