फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam-Akhilesh Meeting: आजम खां के घर पहुंचे अखिलेश, 3 साल बाद मुलाकात के क्या मायने? Amar Ujala

Wed, 08 Oct 2025 03:38 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव रामपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में उतरा। इसके बाद वह सीधे आजम खां के घर गए और उनसे मुलाकात की है। लगभग तीन साल बाद अखिलेश यादव की आजम खां से आमने-सामने मुलाकात हुई। उनके पहुंचते ही यूनिवर्सिटी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही तो वहीं पुलिस ने मीडिया कर्मियों को आजम के घर के बाहर ही रोक दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश की आजम खान से मुलाकात हुई तो उन्होंने हाथ मिलाया और गले लगाया. इस दौरान आजम खान से मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं ऐसे में अब यूपी की राजनीति में भूचाल के तौर पर देखा जा रहा है।यूपी की राजनीति में आजम खान अक्सर चर्चा में बने रहते है इस बार जब वो रिहा हुए तो रामपुर समेत उनसे जुड़ाव वाले इलाकों में समीकरण बदलता नाजर आया अब अखिलेश से मुलाकात के बाद समीकरण फिर बदला नजर या रहा है बता दे की आजम खान की गिनती वेस्ट यूपी में कद्दावर नेताओं में गिनी जाती है।  वो मुस्लिम नेताओं में सबसे प्रभावशाली गिने जाते है। बरहाल हाल ही मायावती से मुलाकात की अटकलने और अब अखिलेश यादव का बयान आजम की वापसी को लेकर सपा समेंत विपक्षी पार्टिया सतर्क है। बता दे की अखिलेश यादव का काफिला जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा तो सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं की भीड़ नारे लगाती रही। जिले के सपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम वरिष्ठ नेता पहले से ही यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन मंगलवार से ही सतर्क था। जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खां के घर के आसपास कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के आला अधिकारी लगातार मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। खुफिया विभाग ने भी इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव और आजम खां के बीच यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चलेगी। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चल रहे गिले-शिकवे दूर करने और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें