Assembly Elections 2026: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मतदान की तारीखें और चरणों का ढांचा ऐसा लगता है जैसे सत्तारूढ़ भाजपा की सुविधा को ध्यान में रखकर तय किया गया हो। उनके इस बयान के बाद चुनाव कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव की तारीखों और चरणों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह चुनाव की तारीखें तय की गई हैं और जिस तरीके से चरण बनाए गए हैं, उससे ऐसा लगता है कि यह सब भाजपा की सुविधा को ध्यान में रखकर तय किया गया है।
बता दें कि, चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था। असम, केरल और पुदुचेरी में नौ अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे। वहां 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।