असम के दीमा हसाओ ज़िले के उमरांगशु से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 300 फीट गहरी कोयला खदान में अचानक से पानी भर गया और कई मजदूर खदान में फंस गए। बता दें कि यह घटना सोमवार सुबह क़रीब 8 बजे की है, जब कुछ मज़दूर खदान के अंदर कोयला निकालने के लिए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के जवान भी मदद कर रहे हैं।