उद्घाटन के कुछ ही दिन बाद बोगीबील पुल पर एक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार के अंदर से ही नए बने पुल पर तेज रफ्तार में कार चला कर वीडियो शूट किया जा रहा है। लेकिन जरा सी देर के बाद ही एक बच्चा अचानाक कार के सामने आ जाता है जिसे कार जोरदार टक्कर मार देती है।