फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहू ने गर्भपात के लिए मांगे पैसे, अस्पताल में हुआ हंगामा

हरिओम धुरिया, अमर उजाला टीवी/ हमीरपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 11:28 PM IST

हमीरपुर के एक जिला अस्पताल में इलाज कराने आई गर्भवती महिला और उसके परिजनों ने आशा बहू पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महिला चार महीने की गर्भवती थी,  लेकिन तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसका गर्भपात कराने की बात कही। महिला और उसके परिजन गर्भपात कराने के लिए तैयार भी हो गए, लेकिन इसके बाद आशा बहू ने उनसे तीन हजार रुपये ले लिए। आशा बहू के पैसों की मांग यहीं नहीं रुकी, गर्भपात के बाद भी वो महिला के परिजनों से पैसों की मांग करने लगी, जिसपर परिजनों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि डॉक्टरों ने इन आरोपों को खारिज किया है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें