उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हैदराबाद के सांसद और AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. ओवैसी के बयान ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है, दरअसल, उन्होंने बाबरी मस्जिद के गिराए जाने का जिक्र करते हुए राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर ट्रस्ट में कोई मुस्लिम होता तो उसके घर बुलडोजर चला देते और उसका एनकाउंटर कर देते. इस दौरान उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लिए संभावित गठबंधन को लेकर भी बयान दिया.