AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के देश में जनसंख्या नियंत्रण और धार्मिक असंतुलन वाले बयान पर पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि भागवत देश में मुस्लिम की आबादी के बारे में चिंता करना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि भागवत जी घबराएं नहीं, मुस्लिम आबादी बिल्कुल नहीं बढ़ नहीं रही है, बल्कि गिर रही है, क्योंकि सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल मुसलमान ही कर रहे हैं।