Asaduddin Owaisi: ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश में भारत का पक्ष दमदार तरीके से रखने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को भारत लौट आए हैं। वतन लौटते ही ओवैसी ने अपने सुर बदलते हुए सरकार को सीधे चेतावनी देने वाला बयान दिया हैं। विदेश में सरकार के पक्ष में बयान देने वाले AIMIM प्रमुख ने कहा कि, "असदुद्दीन ओवैसी बदलने वाला नहीं है, गलत बात होगी तो जरूर बोलूंगा।"