रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को मनोहर पर्रिकर का इस्तीफा मंजूर कर लिया। जिसके बाद ये लगभग तय हो गया है कि मनोहर पर्रिकर ही गोवा के मुख्यमंत्री बनेंगे। राष्ट्रपति ने मनोहर पर्रिकर का मंत्री परिषद से इस्तीफा स्वीकार किया। इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।