27 जुलाई 2015 को देश के 11वें राष्ट्रपति रहे और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 2015 में मेघालय के शिलॉन्ग में बच्चों को भाषण देने के बाद अब्दुल कलाम का निधन हुआ था। 27 जुलाई को हर साल डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के दिन उन्हें याद किया जाता है। मिसाइल मैन के नाम से दुनियाभर में मशहूर डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में हुआ था।