'बिग बॉस-17' फेम और देहरादून के चर्चित मोटो-ब्लॉगर, जिन्हें 'UK07 Rider' के नाम से भी जाना जाता है, अनुराग डोभाल ने शनिवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक चौंकाने वाला और खतरनाक कदम उठाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर अपनी जान लेने की कोशिश की, जिसने उनके प्रशंसकों और आम जनता को झकझोर कर रख दिया है। लाइव के दौरान अनुराग ने हवा हवाई रेस्टोरेंट के सामने अपनी कार की रफ्तार 150 किमी/घंटा तक बढ़ा दी और 'ये मेरी अंतिम यात्रा है' कहते हुए गाड़ी सीधे डिवाइडर में ठोक दी।