अरविंद केजरीवाल से नाराज चल रहे समाजसेवी अन्ना हजारे ने राइट टू रिकॉल बिल को लेकर बीजेपी नेता वरुण गांधी का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने राइट टू रिजेक्ट कानून लेकर आने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर बिल पास होता है तो सही मायनों में देश में सच्चा लोकतंत्र आएगा।