पश्चिम बंगाल के एक छोटे से गांव नक्सलबाड़ी पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने नक्सलबाड़ी गांव से बूथ लेवल कैम्पेन की भी शुरुआत की। आप को बता दें नक्सलबाड़ी वही गांव है जहां साल 1960 में नक्सल आंदोलन की शुरुआत हुई थी।