फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर अमित शाह ने बताया क्यों लाना पड़ा 130वां संविधान संशोधन विधेयक?

Fri, 22 Aug 2025 09:05 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Amit Shah on 130th Constitution Amendment Bill: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को तमिलनाडु में बूथ समिति सदस्यों के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए बताया कि आखिर 130वां संविधान संशोधन विधेयक क्यों लाना पड़ा?

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक सभा को संबोधित करते हुए ने कहा कि, पीएम मोदी ने लोकसभा में 130वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया है। इसका पूरे विपक्ष ने विरोध करने लगा। संविधान विधेयक क्या है? अगर कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जेल जाता है, तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना होगा। विपक्ष पूछ रहा है कि इस विधेयक की क्या जरूरत है? वरिष्ठ डीएमके मंत्री के पोनमुडी और सेंथिल बालाजी आठ महीने जेल में रहे। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। मुझे बताइए, क्या आप जेल में रहकर सरकार चला सकते हैं? ये डीएमके वाले 130वें संविधान संशोधन विधेयक को काला विधेयक कहते हैं। स्टालिन बाबू, आपको इस विधेयक को काला विधेयक कहने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि आप एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो काले काम करते हैं।

वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में अमित शाह ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल इस्तीफा दे देते तो यह बिल पेश करने की जरूरत नहीं होती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें