फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 'मंदिर मस्जिद' के सवाल पर अमित शाह ने दिया तगड़ा जवाब, प्रेस कान्फ्रेंस में कह दी ये बड़ी बात

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 30 Dec 2025 07:05 PM IST

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर राज्यभर में सियासी गर्माहट तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। दूसरी ओर आरोप-प्रत्यारोप भी अपने चरम पर पहुंच गया है।

इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कान्फ्रेंस की। जहां उन्होंने राज्य की तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। घुसपैठ, भ्रष्टाचार, प्रशासन समेत कई मुद्दों को लेकर अमित शाह ने ममता सरकार को आड़े हाथ लिया।

पिछले कुछ हफ्तों में पश्चिम बंगाल में हो रही मंदिर-मस्जिद की राजनीति पर भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी बात रखी। मंदिर-मस्जिद की राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर अमित शाह ने सवाल पूछते हुए कहा कि बंगाल में मंदिर और मस्जिद की राजनीति कौन कर रहा है? उन्होंने कहा, 'एक टीएमसी का निष्काशित विधायक है और दूसरा तृणमूल कांग्रेस है।'

इसके साथ ही अमित शाह ने आरोप लगाए हुए कहा कि, "ममता बनर्जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के कारण पूरे पश्चिम बंगाल में विकास थम गया है।" इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि, साल 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें