कोलकाता पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के पार्टी के फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप फर्जी हैं। इसके अलावा अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भी एनआरसी लागू करने की बात कहते हुए बंगाल से घुसपैठियों को बाहर निकालने और गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारत में नागरिकता देने की बात कही।