संविधान पर बहस के दौरान अमित साह के बयान के लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन था। जिसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेता नीले कपड़ों में पहुंचे थे । कांग्रेस आंबेडकर के सम्मान के नाम पर भाजपा को घेरना चाहती थी , लेकिन फिर हालात ही बदल गए हुआ कुछ यूं की कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भाजपा के नेता भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और दोनों तरफ के सांसद जब संसद के मकर द्वार पर पहुंचे तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई।