फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025: भक्तों का पहला जत्था रवाना, जोरों पर अमरनाथ यात्रा का उत्साह | Jammu-Kashmir

Wed, 02 Jul 2025 12:36 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे की रवानगी हो गई है। एलजी मनोज सिन्हा ने आज तड़के झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। माहौल बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है।

अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और लंगर स्थल चंद्रकोट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, "श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. देशभर से श्रद्धालु यहां आए हैं. उत्साह बहुत अधिक है. भोलेनाथ के भक्त सभी आतंकी हमलों को दरकिनार कर भारी संख्या में यहां पहुंचे हैं."

जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से आज तड़के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए जत्थों को रवाना किया। पहले जत्थे में 4000 से 5000 श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा नौ अगस्त को संपन्न होगी। एलजी मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना कर दिया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें