कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के हमले का शिकार हुई बस के ड्राइवर का एक रिश्तेदार सामने आया है। ड्राइवर सलीम के रिश्तेदार का कहना है कि सलीम ने हमले के बाद उसे फोन किया था। सलीम ने उसे बताया कि उनकी बस पर आतंकियों ने अचनक फायरिंग कर दी थी जिसके बाद वो किसी तरह से बस को लेकर सुरक्षित जगह पर आ गया।