अमर सिंह का 64 साल की उम्र में सिंगापुर में निधन हो गया। उनके बॉलीवुड से रिश्ते जग जाहिर थे। एक वक्त था जब वो और अमिताभ बच्चन काफी अच्छे मित्र हुआ करते थे। लेकिन दोनों के रिश्तों में काफी खटास आ गई थी। अमर उजाला से बातचीत में अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ बातें कही थीं।