जापान में भारतीय समुदाय के लोगों से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बातचीत के दौरान जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "सर्वदलीय सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों का दौरा करेंगे। हम भारत से जाने वाले पहले प्रतिनिधिमंडल थे। हम पिछले तीन दिनों से जापान में हैं। प्रतिनिधिमंडल में सत्ताधारी और विपक्षी दलों के सदस्य शामिल हैं। हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं और हम एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव भी लड़ सकते हैं, लेकिन जब देश की बात आती है तो हम सब एक साथ हैं।