आपको आपनी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते कितने साल हो गए और कंपनी ने आपको बड़े से बड़ा गिफ्ट क्या दिया, अगर ये सवाल आपसे किया जाए तो क्या कहेंगे आप? और अगर हम आपसे पूछें कि क्या कभी आपकी कंपनी ने आपको सोने की अंगूठी गिफ्ट की है, जैसे आप चौंक रहे हैं वैसे ही हम भी चौंके थे पर खबर पक्की है। चेन्नई में एक चाय की दुकान है जिसके मालिक अपने यहां काम करनेवाले लोगों को हर साल सोने की अंगूठी गिफ्ट करते हैं।