कर्नाटक हिजाब मामले पर वैश्विक आतंकवादी समूह अल कायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी ने एक वीडियो जारी किया है। अलकायदा के आधिकारिक शबाब मीडिया द्वारा जारी और खुफिया समूह द्वारा सत्यापित नौ मिनट के इस वीडियो में जवाहिरी ने कर्नाटक स्थित कॉलेज की छात्रा मुस्कान खान की प्रशंसा की। बता दें मुस्कान वह छात्रा है जिसने कर्नाटक में ‘जय श्री राम' के नारे लगाती भीड़ के सामने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए थे।