Aligarh Saas-Damad Love Story: जिस राहुल के साथ सपना की बेटी की शादी तय हो चुकी थी, 16 अप्रैल को बरात आनी थी, वह अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ 6 अप्रैल को गायब हो गई। पुलिस जांच में जुटी तो पता चला कि दोनों साथ में गए हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। कुछ दिनों में यह बेमेल रिश्ता सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया। परिजन ने कहा कि अब उन लोगों का सपना से कोई मतलब नहीं है। बुधवार को सपना अपने होने वाले दामाद के साथ दादों थाने में पहुंची और कहा कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे।