एक ओर दिल्ली में चुनाव आयोग में समाजवादी पार्टी के दोनों धड़े अपने-अपने पक्ष में दावे कर रहे हैं, तो दूसरी ओर लखनऊ में पार्टी कार्यालय के सामने अखिलेश और शिवपाल समर्थक भी एक दूसरे के सामने जोर आजमाइश कर रहे हैं। अखिलेश समर्थकों ने नारेबाजी की तो शिवपाल समर्थक धरने पर बैठ गए।