उत्तर प्रदेश के सत्ताधारी यादव परिवार में फिर से खींचातानी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे के मुद्दे पर मुलायम बेटे अखिलेश की बजाय भाई शिवपाल के साथ नजर आ रहे हैं, जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे दोनों पक्ष पार्टी पर अपनी पकड़ मजबूत साबित करने में जुट गए हैं।