आगरा की एक मिठाई दुकान में करंट लगने से छह लोग बुरी तरह झुलस गए जबकी एक की मौत हो गई। दुकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। गार्डर को उठाते समय उसका एक हिस्सा पास की हाईटेंशन लाइन से छू गया जिससे गार्डर को उठाए सभी मजदूरों को करंट लगा। घायलों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।