वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर जम्मू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली। सैंकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदर्शनी मैदान में एकजुट हुए। इन लोगों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर इनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वो सड़कों पर उतरकर अपना आंदोलन और तेज करेंगी।