वाराणसी के मलदहिया में एक शोरूम 'शी क्रिएशन' का उद्घाटन करने फिल्म एक्ट्रेस मनीषा कोइराला पहुंची। जैसे ही मनीषा कोइराला के वाराणसी की खबर लोगों को लगी तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मनीषा कोइराला ने भी वाराणसी पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो खुद को बनारसी ही समझती हैं।