मेरठ में नकली नोट छापने के मामले में जेल गए आरोपी खुशी गांधी के पक्ष में नेशनल लोकमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और एसएसपी को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ता खुशी गांधी को इस मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगा रहे थे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खुशी गांधी को 2000 और 500 के लाखों रुपयों के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी नेशनल लोकमत पार्टी का अध्यक्ष है।