फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 Hours Work Week: आनंद महिंद्रा के बाद अब अदार पूनावाला ने क्या कहा?

Sun, 12 Jan 2025 06:15 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला

लार्सन एंड टुब्रो यानी कि एलएंडटी के अध्यक्ष SN सुब्रह्मण्यन की ओर से सप्ताह में 90 घंटे काम करने की छेड़ी गई बहस ने नया मोड़ ले लिया है। पहले महिंद्रा समूह के चैयरमैन आनंद महिंद्रा और अब सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने मामले में तंज कसा है। दोनों ने ही इस बहस में कूदते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में ज्यादा काम करने की सलाह की आलोचना की। उद्योगपति आनंद महिंद्रा की टिप्पणी 'मेरी पत्नी अद्भुत है, मुझे उसे घूरना बहुत पसंद है', के जवाब में पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'हां! मेरी पत्नी भी सोचती है कि मैं शानदार व्यक्ति हूं और उसे रविवार को मुझे निहारना बहुत पसंद है। काम की गुणवत्ता हमेशा मात्रा से ज्यादा अहम होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें