महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नागपुर में 7वीं क्लास के बच्चे ने स्कूल बैग और किताबें न मिलने पर आत्महत्या कर ली। बच्चे का स्कूल गर्मियों की छुट्टी के बाद खुला और स्कूल प्रबंधन ने बच्चे पर किताबें खरीदने का दबाव डाला। बच्चे ने ये बात अपने पैरेंट्स से कही और पैरेंट्स ने किताबें खरीदने के लिए कुछ दिन का वक्त मांगा। इस बात से परेशान बच्चे ने सुसाइट कर लिया।