पूरे उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से बीती 26 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रदेश भर में हुई तमाम घटनाओं में करीब 70 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 77 लोगों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा कानपुर में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है।